Monday, June 5, 2023

दुनिया का सबसे उम्रदराज महिला लूसिल रैंडन  निधन,गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में था नाम दर्ज

फ्रांस 18 जनवरी 2023: दुनिया की सबसे उम्रदराज़ महिला और फ्रांस की नन ल्यूसिल रैंडन का 118 साल की उम्र में निधन हो गया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक फ्रांस की नन सिस्टर आंद्रे दुनिया की सबसे ज्यादा उम्र वाली महिला थीं। उनका जन्म 11 फरवरी 1904 को हुआ था। 25 दिनों बाद वे 119 साल की हो जातीं।प्रवक्ता डेविड तावेल्ला ने कहा कि टूलॉन में उन्होंने नर्सिंग होम में अपनी अंतिम सांस ली और नींद के दौरान ही उनकी मौत हुई. प्रवक्ता ने बताया कि यह काफी दुखत है, मगर अपने प्यारे भाई से मिलने की उनकी प्रबल इच्छा थी. उनके लिए यह मुक्ति है।

सुश्री रैंडन जिन्हें सिस्टर आंद्रे के नाम से भी जाना जाता था. आंद्रे का जन्म 1904 में हुआ था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने जापान के 119 वर्षीय केन तनाका के निधन के बाद अप्रैल 2022 में रैंडन को दुनिया का सबसे उम्रदराज जीवित व्यक्ति माना था। सुश्री रैंडन ने 26 साल की उम्र में कैथोलिक धर्म में अपना लिया और बाद में 41 साल की उम्र में डॉटर्स ऑफ चैरिटी में एक नन के रूप में शामिल हो गई। सिस्टर आंद्रे ने अपनी लाइफ में फ्रांस के 18 राष्ट्रपति देखे। वहीं इस दौरान कैथोलिक चर्च में 10 पोप बदल गए।

उन्होंने विशेष रूप से अपनी वृद्धावस्था के बावजूद 2021 में कोविड-19 से एक बार बच गए। रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने अपने डीएनए का परीक्षण करने के अनुरोधों को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया है कि केवल भगवान ही जानते हैं उनकी लंबी उम्र का रहस्य। सबसे अधिक उम्र तक पहुंचने का रिकॉर्ड दक्षिणी फ्रांस के जीन कैलमेंट का है, जिनका 1997 में 122 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang