Friday, April 19, 2024

20 दिनों में दो गोलीकांड…22 घण्टे बाद भी गोलीकांड में पुलिस के हाथ खाली, आरोपियों पर ईनाम घोषित

Bilaspur News CG: बिलासपुर जिले में बीस दिन के अंतराल में दुसरा गोलीकांड घटित हो गया। कोटा थाना अंतर्गत हुए गोलीकांड में तीन नकाबपोश लुटेरों ने पेट्रोल पंप लूटने के लिए कल गोलीकांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने हेतु चारों तरफ घेराबंदी की थी। पर आरोपी फरार होने से सफल रहे। गोलीकांड के 21 घण्टों बाद भी पुलिस के हाथ अब तक खाली है।। वही आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी पारुल माथुर ने 15 सदस्यीय टीम बनाई है और आरोपियों की जानकारी देने पर ईनाम भी घोषित की है।

कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटा- लोरमी मुख्यमार्ग में ग्राम लखोदना- चंगोरी में पुष्कर पेट्रोल पंप है। इसके मालिक संजय पिता नवल किशोर अग्रवाल है। यहां रात को 8 से साढ़े 8 के बीच रोज की बिक्री का हिसाब किताब होता है। कल रात 8 से साढ़े 8 के बीच पंप के ऑफिस में बैठ कर तीन कर्मचारी दिन भर की बिक्री का हिसाब किताब कर रहे थे। इसी समय एक बिना नंबर की बाइक में तीन युवक सवार होकर पहुँचे। उनमें से दो ने काले कपड़े व एक ने सफेद कपड़े से मुंह को ढांक रखा था। आरोपियों ने कर्मचारियों पर लूट के नियत से कट्टा तान दिया और हवा में एक फायर कर दिया। फायरिंग के आवाज से डरकर ऑफिस के तीन कर्मचारी टेबल के नीचे छुप गए और बाहर के दो कर्मचारी पंप के मशीन के पीछे छुप गए। जिसके बाद आरोपियों ने जब कट्टे में दूसरी गोली लोड़ करनी चाही उसी समय कर्मचारी लुटेरों पर झपट पड़े। कर्मचारियो को अपनी तरफ आता देख तीनों आरोपी बाइक में बैठ कर कोटा की तरफ फरार हो गए। पंप कमर्चारियों ने इसकी सूचना पुलिस व पम्प मालिक को सूचना दी।

सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुँच कर जिले से बाहर जाने वाले सभी मार्गों पर नाकेबन्दी करवा दी। और आरोपियो की तलाश शुरू कर दी। पेट्रोल पंप मालिक ने बताया कि आरोपियों ने दिन भर की बिक्री की रकम के हिसाब होने के समय ही लूट की कोशिश की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर अन्य जिलों में भी भिजवाया है और आरोपियों की तलाश कर रही है। आज एसएसपी पारुल माथुर ने भी पेट्रोल पंप का दौरा किया और कर्मचारियों से पूछताछ कर घटना की व लुटेरों की जानकारी जुटाई। एसएसपी पारूल माथुर ने आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आरोपियों की जानकारी देने पर 5000 नगद ईनाम की घोषणा की है। एसएसपी ने इसके अलावा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु एडिशनल एसपी ग्रामीण राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में 15 सदस्यीय टीम बनाई है। इसमें कोटा एसडीओपी आशीष अरोरा, क्राइम टीआई धर्मेंद्र वैष्णव, कोटा टीआई, दिनेश चन्द्रा, एसीसीयू के एसआई शांत साहू, एसआई अजय वारे एसआई प्रभाकर तिवारी के साथ ही 15 सदस्य शामिल हैं।

20 दिन में दो गोलीकांड साल भर में चार

राज्य के दूसरे महत्वपूर्ण जिले बिलासपुर में बीते 14 दिसंबर को कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री संजू त्रिपाठी की 5 शूटरों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। मामलें में पुलिस ने हत्या का षड्यंत्र रचने वाले संजू त्रिपाठी के पिता,भाई कपिल,भाई बहु, मुंहबोली बहन, बहनोई, कपिल के साथियों,हथियार सप्लाई करने व रेकी करने वालो समेत कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। गोलीकांड को 5 शूटरों ने अंजाम दिया था,जिसमे से सिर्फ एक ही शूटर पुलिस के हाथ लगा है और बाकी 4 अब तक फरार है जिन्हें पुलिस नही पकड़ पाई हैं। संजू हत्याकांड के बीसवें दिन ही फिर से जिले में एक बार फिर गोलीकांड की वारदात हो गई। जिसके आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। हालांकि जिले में हुई अन्य गोलीकांड के आरोपियो को पुलिस ने जेल की सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है। जिसमे पचपेढ़ी थाना क्षेत्र में गोली मार कर हत्या के आरोपी, कोतवाली थाना क्षेत्र के दयालबंद में विद्युत वितरण कंपनी के दफ्तर में गोली चला कर लूट के आरोपी वही कोतवाली थाना क्षेत्र के ही गोंड़पारा में ज्वैलरी शॉप में लूट व गोलीकांड के आरोपी पुलिस के गिरफ्त में आ चुकें है।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang