Thursday, March 30, 2023

यूएई के मंत्री ने दुबई में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया

दुबई:  संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के सहिष्णुता और सह-अस्तित्व मंत्री, शेख नहयान बिन मुबारक अल नाहयान ने मंगलवार को दुबई में महात्मा गांधी की एक प्रतिमा का अनावरण किया।इस मौके पर उनके साथ भारत के राजदूत संजय सुधीर थे।दुबई में भारत के महावाणिज्यदूत डॉ अमन पुरी भी थे।शेख नाहयान ने इस मौके पर महात्मा गांधी के अहिंसा, और शांति के संदेश का उल्लेख किया।

दुबई में भारत के महावाणिज्य दूतावास के आधिकारिक ट्विटर पेज ने ट्वीट किया, “यूएई के सहिष्णुता और सह-अस्तित्व के मंत्री हिज हाइनेस शेख नहयान बिन मुबारक अल नहयान ने शांति, सभ्यता और अहिंसा के संदेश पर प्रकाश डाला, जिसका प्रतीक हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी थे।”

विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने ग्रीक विदेश मंत्री निकोस डेंडियास के साथ मुलाकात कर द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को और अधिक बढ़ावा देने पर चर्चा की। लेखी ने ट्वीट किया, डेंडियास से बेहद उपयोगी वार्ता हुई। डेंडियास ने कहा, हमारी चर्चा अर्थव्यवस्था और संस्कृति प्रवासन क्षेत्रों में दोनों देशों के संबंधों की मजबूती पर केंद्रित रही।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang