Friday, March 29, 2024

कोयला संकट के दौरान केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का CG दौरा, गेवरा दीपका और कुसमुंडा कोल माइंस का करेंगे निरीक्षण


रायपुर, कोरबा : कोयला संकट के बीच आज केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी छत्तीसगढ़ पहुंचे। यहां बिलासपुर एयरपोर्ट पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। मंत्री यहां से सड़क रास्ते से कोरबा के लिए रवाना हुए।

एशिया के सबसे बड़े खदान का निरीक्षण करने पहुंच केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में पर्याप्त कोयला उपलब्ध है। देश में विद्युत आपूर्ति बाधित नहीं होगी। बिजली मंत्रालय से 1.9 मिलियन टन का डिमांड था। हमने आज 2 मिलियन टन सप्लाई कर दिया। मंत्री  के साथ कोल मंत्रालय के तमाम अधिकारी भी मौजूद है। बता दें कि कोरबा का कोयला नहीं मिलने से तीन राज्यों में बिजली उत्पादन पर भारी असर पड़ने की संभावना है।

वहीं केंद्रीय मंत्री के तय कार्यक्रम के अनुसार मंत्री जोशी गेवरा दीपका और कुसमुंडा कोल माइंस का निरीक्षण करेंगे इसके बाद SECL के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वहीं देश में कोयला संकट पर चर्चा करेंगे।

बता दें कि गेवरा दीपका और कुसमंडा कोल माइंस एशिया के सबसे बड़े खदान है। वहीं आज निरीक्षण कर मंत्री समस्याओं पर अपना विचार देंगे। अल्प प्रवास के बाद कोयला मंत्री रायपुर आएंगे। इसके बाद यहां से फिर झारखंड के लिए रवाना हो जाएंगे।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang