Thursday, April 18, 2024

Uunchai: फिल्म की आज ओटीटी पर हो रही हैं धमाकेदार एंट्री!

मुंबई। सिनेमाघरों में हंगामा मचाने के बाद फ़िल्म ऊंचाई, ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार हैं, 6 जनवरी को zee 5 पर ऊंचाई दर्शको के दिलों की गहराई में फिर से उतरेगी। अब तक जिन्होने सिनेमाघरों में इस फ़िल्म को नही देखा था उनके लिये ये सबसे बड़ा अवसर हैं कि अपने मनपसंद सितारों की अद्भुत अदाकारी का घर बैठकर आनंद ले। आप को बता दे कि अपने 9वें हफ्ते में भी 112 स्क्रीन्स में ऊंचाई सिनेमाघरों में बड़ी ही मजबूती से खड़ी हैं।

राजश्री प्रोडक्शंस की उंचाई न केवल दर्शकों को महामारी के बाद सिनेमाघरों में वापस ले आई, बल्कि इसमें भारतीय सिनेमा के सारे अनुभवी आयर वरिष्ठ स्टार भी जुड़े और मजे की बात यह हैं कि इस फ़िल्म में कोई खलनायक नहीं हैं। इसने सीमित स्क्रीन काउंट के पुराने रिलीज फॉर्मूले का पालन किया और बखूबी से उसमें फतेह हासिल की।

निर्देशक सूरज बड़जात्या ने बॉक्स ऑफिस नंबरों के साथ खुद को साबित करने के दृढ़ संकल्प को भलीभांति पूरा कर दिखाया और ऊंचाई को बनाने में जी-तोड़ मेहनत की। फ़िल्म उंचाई, प्रसिद्ध कलाकारों के झुंड और उनके उम्दा अभिनय की अमेजिंग दास्तान हैं।

उचाई राजश्री की अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म है। अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता, परिणीति चोपड़ा और डैनी डेन्जोंगपा के साथ सारिका के वरिष्ठ कलाकारों के साथ समुद्र तल से 17000 से अधिक फीट की ऊंचाई पर इसकी शूटिंग हुई हैं। ऊंचाई ,सूरज आर बड़जात्या द्वारा निर्देशित और महावीर जैन फिल्म्स और बाउंडलेस मीडिया के सहयोग से राजश्री प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है।

सिल्वर स्क्रीन पर उंचाई का अनुभव करने के लिए अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपनी नजदीकी सिनेमाघरों में जाएं और दोस्ती, आशा और खुशी की कहानी का हिस्सा बनें।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang