नई दिल्ली 19 जनवरी 2023: भारतीय पहलवानों ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित शास्त्री भवन में खेल मंत्रालय के पदाधिकारियों के साथ मुलाकात की। ओलंपियन विनेश फोगाट समेत कई पहलवानों ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर मनमानी और प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आज दूसरा दिन है। इसी बीच धरना दे रहे पहलवानों को खेल मंत्रालय बुलाया है। खेल मंत्रालय धरना दे रहे पहलवानों से बातचीत करेगा। इसके बाद दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हुआ। अब खेल मंत्रालय ने इस मामले में भारतीय कुश्ती संघ से जवाब मांग लिया है।
विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया समेत करीब 30 पहलवान भारतीय कुश्ती संघ के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठ गए। संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और कई कोच के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगे।खेल मंत्रालय के अधिकारियों के साथ पहलवानों की बैठक खत्म हो चुकी है। इस बैठक में पहलवानों की तरफ से चार लोग प्रतिनिधिमंडल में शामिल हुए थे।
भारतीय कुश्ती महासंघ की कार्यकारी समिति और वार्षिक आम बैठक 22 जनवरी को यूपी के अयोध्या में होगी। बैठक में महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह हिस्सा लेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बृजभूषण सिहं इस बैठक में इस्तीफा दे सकते हैं।