Wednesday, April 17, 2024

व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम, फेसबुक मैसेंजर हुआ रिस्टोर, काफी देर तक रहा डाउन

International Desk : भारत में मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम डाउन हो गया था। इसके साथ ही लोगों को फेसबुक मैसेंजर पर भी संदेश भेजने में परेशानी हो रही थी। लोग इंस्टाग्राम पर भी ना तो तस्वीर पोस्ट कर पा रहे हैं और ना ही फीड चेक कर पा रहे थे। इसके बाद ट्विटर पर #whatsappdown और #instagramdown ट्रेंड करने लगा था। लोग तरह-तरह की मीम शेयर करने लगे।

काफी देर के बाद डाउन रहने के बाद ये तीनों सोशल मीडिया ऐप फिर से पहले की तरह काम करने लगा। फेसबुक मैसेंजर की बात करें तो ऐप काम कर रहा था, लेकिन ब्राउजर से संदेश नहीं जा पा रहा था।

भारत के साथ-सथ श्रीलंका में भी यूजर को यही परेशानी झेलनी पड़ रही है। श्रीलंका ट्वीट नामक हैंडल से इसकी जानकारी साझा की गई है। संदेश में कहा गया है, ”इंस्टाग्राम, फेसबुक, फेसबुक मैसेंजर और व्हाट्सऐप दुनिया के साथ-साथ श्रीलंका में भी डाउन है। कई लोग ऐप्स की श्रृंखला में लॉग इन या इसका उपयोग करने में असमर्थ हैं।”

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang