Saturday, April 20, 2024

CG में जादू-टोने के शक में महिला की गोली मारकर हत्या : भतीजे ने दी थी सुपारी, बोला-जेल जाने का दुख नहीं ; जानिए पूरा मामला

जशपुर : जशपुर जिले में 3 दिन पहले वृद्ध महिला की गोली मारकर की गई हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें महिला का भतीजा भी शामिल है। उसने हत्या के लिए 3 लाख रुपए की सुपारी शूटरों को दी थी। शक था कि महिला उसकी पत्नी और बच्चे पर जादू-टोना करती है। इसके चलते दोनों बीमार रहते हैं। हालांकि 3 शूटरों का पता नहीं चला है। मामला आरा चौकी इलाके का है।

जानकारी के मुताबिक, शहर की बांकीटोली निवासी भिनसो बाई (65) की रविवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। भिनसो बाई अपने मायके डभनीपानी हाकुकोना गई हुई थी। बताया जा रहा है कि 4 लोग वहां पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। भिनसो बाई ने दरवाजा खोला तो शराब की मांग की। भिनसो बाई ने मना किया तो एक युवक ने कट्‌टा निकाला और कनपटी पर फायर कर दिया। इसके बाद कमरे में शव धकेल भाग गए।

दामाद की मदद से झारखंड से बुलवाए शूटर

पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि भिनसा बाई का भतीजा बाकीटोला निवासी रवि शंकर महतो (63) टोनही का संदेह करता था। कुछ दिन पहले उसका इस बात को लेकर भिनसा बाई से झगड़ा भी हुआ था। इसके आधार पर पुलिस ने रविशंकर महतो को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की तो उसने अपने दामाद झारखंड के गुमला निवासी लगन‎ महतो के सहयोग से शूटर अनिल साहू और साथियों को बुलवा कर सुपारी दी।

बेटा बीमार रहता था, तो भिनसा बाई पर टोनही का शक था

रविशंकर महतो ने पुलिस को बताया कि उसका‎ लड़का अक्सर बीमार रहता है। उसे‎ शक था कि बड़ी मां ने उसके पुत्र को‎ कुछ कर दिया है। कुछ दिन पहले अंध विश्वास, जादू-टोना की बात को‎ लेकर उनके बीच लड़ाई-झगड़ा हुआ‎ था। आरोपी रविशंकर ने बताया कि‎ उसने भिनसा बाई के बारे में पता किया कि वह कहां है। इसके बाद उसके मायके और फिर‎ उसके भाई के घर में जाकर जानकारी जुटाई। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang